उप जिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

संवाददाता — कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में शीतलहर एवं बढ़ती ठंड को देखते हुए उप जिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव द्वारा तहसील क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार अकबरपुर एवं नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे तथा पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध रूप से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसील के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *