दिशा बैठक के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश एवं यातायात व्यवस्था संबंधी निर्देश जारी

कानपुर देहात, दिनांक 12 जनवरी 2026

दिनांक 13 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मा0 अध्यक्ष, दिशा समिति / मा0 सांसद, लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर श्री देवेंद्र सिंह भोले द्वारा की जाएगी।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त बैठक में सहभागिता हेतु परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, कानपुर देहात द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार ही दिशा समिति के सदस्यगण, जनपद स्तरीय/विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर एवं बैठक स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। सूची के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्ति अथवा प्रतिनिधि को कलेक्ट्रेट परिसर या मीटिंग हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 के अंतर्गत जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कोई बाहरी व्यक्ति अथवा अवांछनीय तत्व आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध धारा-223 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान शांति, कानून व्यवस्था एवं यातायात की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि मा0 अध्यक्ष एवं मा0 सह-अध्यक्ष, दिशा समिति के वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। समस्त अन्य वाहनों को बैरीयर के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से अपेक्षा की जाती है कि वे जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि दिशा बैठक का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *