मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 13 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद की थाना पुलिस द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी अकाउंट से सतर्क रहने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए गए। कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *