मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान

संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक: 23 दिसम्बर 2025

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रतिभाग कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट आदि से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कानूनी जानकारी के अंतर्गत POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं आईटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *