मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को बताए गए कानूनी अधिकार व हेल्पलाइन नंबर

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिनांक 16 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत जनपद भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी सोशल मीडिया खातों से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अतिरिक्त उन्हें POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट के अंतर्गत उनके कानूनी अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना तथा अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *