पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई का आयोजन

संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक: 23 दिसम्बर 2025

दिनांक 23.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस-जन संवाद को सुदृढ़ करना एवं आम नागरिकों में विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *