संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रनियां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 05 फरवरी 2026 को रायपुर–गजनेर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान सचेण्डी कानपुर नगर हाईवे की ओर से सर्विस रोड पर आ रही वैगन आर कार (संख्या UP78DU2740) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध देशी शराब (कुल 896 क्वार्टर, अनुमानित कीमत लगभग ₹1,00,000) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों — विनोद गुप्ता (42 वर्ष), मुकेश सिंह (35 वर्ष) एवं अविनाश शिवहरे (30 वर्ष) — को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रनियां में मु.अ.सं. 022/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब के साथ प्रयुक्त वाहन को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाल, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह एवं हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह शामिल रहे।