उरई में जिला प्रशासन का सख्त रुख, चौरसी मोड़ से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, यातायात व्यवस्था सुचारू करने की पहल

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार उरई शहर के प्रमुख चौराहों में से एक चौरसी मोड़ पर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। टीम द्वारा सड़क मार्ग पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अवैध कब्जों, ठेलों तथा अन्य अवरोधों को हटवाया गया, जिनके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

अतिक्रमण हटाए जाने के पश्चात चौरसी मोड़ पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई, जिससे आमजन को राहत मिली। प्रशासन द्वारा संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क अथवा फुटपाथ पर पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर को जाम मुक्त बनाने तथा नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से आमजन में सकारात्मक संदेश गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *