परिवार परामर्श टीम की पहल से 06 परिवार टूटने से बचे

संवाददाता — उरई/जालौन

महिला परिवार परामर्श केंद्र की पहल और परिवार परामर्श टीम के सहयोग से वैचारिक मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े 06 परिवारों में आपसी सुलह कराई गई

परामर्श के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों एवं नामित सदस्यों द्वारा पति-पत्नी व परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुनते हुए काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के पश्चात दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी विवाद न करने, पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति जताई।

सुलह के उपरांत दम्पत्ति जोड़ों को आपसी समझ, संवाद एवं सामंजस्य के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने हेतु आवश्यक सलाह दी गई। यह पहल परिवारों को टूटने से बचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *