कठिन परिस्थितियों में सड़क पर रह रहे व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया गया

उरई | दिनांक 22 दिसम्बर 2025 (सू०वि०)

आज दिनांक 22.12.2025 को माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ में योजित ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के सम्बन्ध में दिनांक 24.11.2025 को पारित आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी महोदय एवं जिला विकास अधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में गठित विभिन्न विभागों की संयुक्त समितियों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य जनपद स्तर पर कठिन परिस्थितियों में सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त अथवा आपात स्थिति में रह रहे व्यक्तियों की पहचान कर उनके पुनर्वासन की कार्यवाही सुनिश्चित करना था।

इसी क्रम में जनपद की 07 संयुक्त टीमों द्वारा रामकुंड, उरई क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर रह रहे लोगों को पुनर्वासन, शासकीय सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान चिकित्सा विभाग से डॉ. आनंद वर्मा, श्रम विभाग से जगदीश वर्मा, महिला कल्याण विभाग से जुली खातून एवं प्रतीक्षा सिंह, डूडा विभाग से अहमद, समाज कल्याण विभाग से देवेन्द्र त्रिवेदी, पुलिस विभाग से राजकुमार वर्मा एवं महिला थानाध्यक्ष उमा सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाकर समाज के कमजोर एवं असहाय वर्ग को संरक्षण एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *