जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच: नगर मजिस्ट्रेट ने कहा—सभी उपकरण रहें दुरुस्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संवाददाता
उरई/जालौन

नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने सीएमएस आनंद उपाध्याय और सीएफओ के साथ जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत भौतिक जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में लगाए गए फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट पॉइंट, फायर अलार्म सिस्टम तथा आपात निकास मार्गों का बारीकी से अवलोकन किया।

नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अग्नि सुरक्षा उपकरण पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रहें तथा उनकी नियमित जांच अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल स्टाफ को अग्नि शमन उपकरणों के उपयोग का उचित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *