फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 12.01.2026 को जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण का न्यायपूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याएं सुनी गईं तथा नियमानुसार आवश्यक एवं न्यायोचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।