शहद उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

नेशनल बी एण्ड हनी मिशन के अंतर्गत विभिन्न योजनाएँ संचालित

जनपद – कानपुर देहात
दिनांक : 08 जनवरी 2026

जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशालय, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा शहद उत्पादन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से भारत सरकार के नेशनल बी-बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार नेशनल बी एण्ड हनी मिशन के अंतर्गत जनपद एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उक्त मिशन के अंतर्गत निम्नलिखित गतिविधियों हेतु युक्तिसंगत प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं—

  • मौनपालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • एक्सपोजर विजिट, कार्यशाला / सेमिनार

  • हनी प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना

  • मिनी हनी टेस्टिंग लैब

  • बी-कीपिंग इक्यूपमेंट निर्माण इकाई

  • कस्टम हायरिंग सेंटर

  • ए०पी० थैरेपी सेंटर की स्थापना

  • मौनपालकों को मधुमक्खी पालन से संबंधित उपकरणों का वितरण

इन कार्यक्रमों हेतु व्यक्तिगत मौनपालक, समूह, संगठन, एफ०पी०ओ० (FPO) तथा राज्य वित्त पोषित संस्थान नेशनल बी-बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

➡️ 16 जनवरी 2026

इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं अपने प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क

📞 सी०यू०जी० मोबाइल नंबर: 9151066898
🏢 कार्यालय: विकास भवन, कमरा संख्या–315, कानपुर देहात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *