आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी का जनपद कानपुर देहात में 09 व 10 जनवरी को भ्रमण कार्यक्रम

जनपद – कानपुर देहात
दिनांक : 08 जनवरी 2026

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल** ने बताया कि
जी.एस. प्रियदर्शी, आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग/नोडल अधिकारी जनपद कानपुर देहात का दिनांक 09.01.2026 एवं 10.01.2026 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

दिनांक 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार)

  • अपरान्ह 02:00 बजे से 02:30 बजे तक
    ग्रोथ सेन्टर, जैनपुर मार्ग (नवीपुर–गजनेर मार्ग) के कि.मी. 01 से 04 (800) तक चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण।

  • अपरान्ह 02:30 बजे से 03:00 बजे तक
    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण

  • अपरान्ह 03:00 बजे से
    कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक

दिनांक 10 जनवरी 2026 (शनिवार)

  • पूर्वान्ह 10:30 बजे से
    ग्राम पंचायत कछगांव, विकास खण्ड मलासा में खुली बैठक (ग्राम चौपाल) का आयोजन।
    बैठक में—

    • ग्राम में संचालित भौतिक कार्यों एवं लाभार्थियों का सत्यापन,

    • विगत 01 वर्ष में आयोजित तहसील एवं थाना समाधान दिवसों,

    • आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रैण्डम आधार पर पुष्टि की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नोडल अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम चौपाल / समीक्षा बैठक / स्थलीय सत्यापन में अद्यतन सूचनाओं सहित समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *