पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप, सट्टी रोड से हुई गिरफ्तारी
संवाददाता / कानपुर देहात
कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सट्टी रोड, थाना भोगनीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना भोगनीपुर में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि वादी की 22 वर्षीय पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा 2 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:45 बजे आपराधिक षड्यंत्र के तहत उसकी हत्या कर दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर में मु0अ0सं0 291/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत पति उपेन्द्र उर्फ विक्की सहित कुल पांच अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
सट्टी रोड से आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह, निवासी नगरपालिका रोड, मोहल्ला सुभाषनगर, कस्बा पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 26 वर्ष को सट्टी रोड थाना क्षेत्र भोगनीपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मामले में नामजद शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली थाना भोगनीपुर पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सुमन दीक्षित, उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल 80 पवन कुमार यादव, महिला हेड कांस्टेबल 241 आरती श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल 1194 कीर्ति बघेल एवं कांस्टेबल 126 अनुज कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।