त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का बृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम

कानपुर देहात | दिनांक: 07 जनवरी 2026

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्री कपिल सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की संशोधित अधिसूचना के क्रम में जनपद कानपुर देहात की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का बृहद पुनरीक्षण आयोग द्वारा निर्धारित निम्नांकित समय-सारिणी के अनुसार कराया जाएगा।

वृहद पुनरीक्षण (संशोधित) कार्यक्रम

  1. दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त
    हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना तथा सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही
    अवधि: 07 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक

  2. पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण
    दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करना तथा आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों/स्थलों का निर्धारण
    अवधि: 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक

  3. मतदाता सूचियों का क्रमांकन एवं तकनीकी कार्य
    कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, बीएलओ (BLO) आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां कराना
    अवधि: 17 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक

  4. निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन
    तिथि: 28 मार्च 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में इस संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा जनसामान्य की जानकारी हेतु संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर भी इसे प्रदर्शित कराएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बृहद पुनरीक्षण अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *