संवाददाता | उरई
जनपद जालौन में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग कर पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया जाए।