पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन

संवाददाता | उरई/जालौन

जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ Google Meet के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में उपस्थित फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ लिया जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *