लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जालौन में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन, एकता और अखंडता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नागरिक

जनपद: जालौन
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025
सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ

 लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद जालौन में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकाली गई, जिसने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मा. विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

“रन फॉर यूनिटी” में युवाओं, स्कूली छात्रों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दौड़ के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “जय सरदार पटेल” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

अपने संबोधन में मा. विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं।”
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन राष्ट्र भावना को सशक्त करते हैं और समाज में आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करते हैं।”

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें जनसामान्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।”
उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

Prev जनपद: जालौन दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 सूचना विभाग, प्रकाशनार्थ जालौन। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का निरंतर प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता, संगठन क्षमता और अटूट संकल्प के कारण ही आज भारत एक सूत्र में बंधा हुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि “पटेल जी का जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) विशेश्वर यादव, हेमंत पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को बनाए रखने का संकल्प दोहराया और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।
Back to list

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *