जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण की समीक्षा की, पारदर्शिता एवं बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 से संबंधित परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ अत्यंत संवेदनशील एवं प्रतिष्ठित होती हैं, इसलिए परीक्षा केंद्र निर्धारण में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

  • परीक्षा केंद्र निर्धारित मानकों के अनुसार ही चयनित हों।

  • सभी केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे जैसी आवश्यक सुविधाएँ पूर्व से उपलब्ध हों।

  • छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर ली जाएं।

बैठक में परीक्षा से संबंधित अन्य अहम बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जूम मीटिंग के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारीगण तथा खंड शिक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *