कोतवाली उरई पुलिस की कार्रवाई, 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता — उरई/जालौन

वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली उरई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—

  1. जयप्रकाश पुत्र स्व. मिठ्ठूलाल, आयु करीब 36 वर्ष,

  2. लक्ष्मी पुत्र मातादीन, आयु करीब 40 वर्ष,
    — निवासीगण मुहल्ला इन्द्रानगर, उरई

  3. सुभाष उर्फ सोनू पुत्र रमेश वर्मा, आयु करीब 35 वर्ष, निवासी रेलवे लाइन के पास, मुहल्ला तुफैलपूरवा, इन्द्रानगर, उरई, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन।

  4. रामजीपाल पुत्र कल्लू पाल, आयु करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम कुकरगांव, उरई, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन।

पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *