वक्फ संपत्तियों के पोर्टल पंजीकरण हेतु समय-सारिणी जारी

संवाददाता
कानपुर देहात, 05 फरवरी 2026

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा उम्मीद केंद्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के संबंध में माननीय उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसंबर 2025 के क्रम में छह माह की अतिरिक्त अवधि प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण एवं अनुमोदन हेतु समय-सारिणी निर्धारित की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार —
1️⃣ मुतवल्ली (मेकर) द्वारा पोर्टल पर विवरण पंजीकरण की अंतिम तिथि — 15 फरवरी 2026
2️⃣ वक्फ बोर्ड द्वारा पंजीकृत विवरण की जांच की अंतिम तिथि — 15 अप्रैल 2026
3️⃣ वक्फ बोर्ड स्तर से अनुमोदन (अप्रूवल) की अंतिम तिथि — 05 जून 2026

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त मुतवल्ली, प्रबंध समितियों एवं प्रशासकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार वक्फ संपत्तियों का विवरण प्रत्येक स्थिति में 15 फरवरी 2026 तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कर दें। निर्धारित समयावधि में विवरण दर्ज न करने की स्थिति में संबंधित पक्ष स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *