कानपुर देहात
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त (Foot Patrolling) की गई।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से सहयोग की अपील भी की गई।
कानपुर देहात पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।