अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव-2025 का भव्य समापन

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

संवाददाता — कानपुर देहात

भारत रत्न, माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में आयोजित मा0 सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव-2025 का भव्य समापन कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सजीव प्रसारण उपस्थित जनसमूह द्वारा देखा व सुना गया।

समापन समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मा0 राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, मा0 विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

माननीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, बीएसए अजय कुमार मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *