घरेलू सराफा बाजार में महंगा हुआ सोना

एजेंसी

नई दिल्ली। घरेलू सराफा बाजार में एक दिन की कमजोरी के बाद आज फिर सोना और चांदी की कीमत की तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 670 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 730 रुपये प्रति ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 3,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आ गई है। सोने की कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सराफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,590 रुपये से लेकर 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,19,710 रुपये से लेकर 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सराफा बाजार में आज 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,740 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *