संवाददाता | कानपुर देहात
महिला अपराधों की रोकथाम, पीड़िताओं को त्वरित सहायता एवं नारी सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में महत्वपूर्ण पहल की गई।
दिनांक 07 जनवरी 2026 को श्रीमान आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद के अकबरपुर, भोगनीपुर, सिकन्दरा, शिवली एवं डेरापुर थानों में स्थापित 05 मिशन शक्ति केन्द्रों के नवीनीकृत भवनों का दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। साथ ही जनपद के सभी 17 थानों को महिला पुलिस कर्मियों के लिए ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा वहां तैनात महिला कॉन्स्टेबल, हेल्पलाइन ऑपरेटर एवं काउंसलर से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मिशन शक्ति केन्द्रों की प्रमुख विशेषताएं
-
महिला एवं बालिका पीड़िताओं की शिकायतों का त्वरित पंजीकरण (Zero FIR सहित)
-
संवेदनशील वातावरण में बयान दर्ज करने की सुविधा
-
चिकित्सकीय परीक्षण, कानूनी सहायता एवं मनोसामाजिक परामर्श
-
प्रत्येक केन्द्र पर महिला नोडल अधिकारी की तैनाती
-
24×7 हेल्पलाइन सेवा
-
गोपनीय सूचनाओं के आधार पर प्रिवेंटिव पुलिसिंग की प्रभावी कार्रवाई
गरिमामयी उपस्थिति
-
हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज
-
कपिल सिंह, जिलाधिकारी, कानपुर देहात
-
विधान जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी
-
राजेश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक
-
समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण
अधिकारियों के निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि मिशन शक्ति केन्द्रों को अत्यधिक संवेदनशीलता, दक्षता एवं जवाबदेही के साथ संचालित किया जाए। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही इन केन्द्रों को महिला जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम की विशेष झलक
इस अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा ईको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जनपद कानपुर देहात पुलिस का यह कदम महिला-केंद्रित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में एक सशक्त प्रयास है, जिससे पीड़िताओं को त्वरित न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।