कानपुर देहात में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत यमुना नदी में 2 लाख मत्स्य अंगुलिका का संचय

कानपुर देहात, 13 नवम्बर 2025 — प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत अमराहट कैनाल, तहसील सिकन्दरा स्थित यमुना नदी में आज 2.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया। इस पहल से न केवल क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि नदी के पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

योजना के तहत रोहू, कतला और नैन प्रजाति की कुल 2.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं जनपद जालौन के कोच स्थित हैचरी से मंगाई गईं।

कार्यक्रम में अजीत सिंह पाल, मा० विधायक सिकन्दरा एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, उप जिलाधिकारी सिकन्दरा तथा अशोक देवा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, कानपुर देहात की उपस्थिति में यमुना नदी की धारा में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय सम्पन्न हुआ।

इस पहल से क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *