आलाकत्ल चाकू बरामद, न्यायालय में पेश
संवाददाता — कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 02 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 03.01.2026 को वादी मोहम्मद शकील पुत्र बसीर, निवासी वार्ड नं. 6 कटरा अमरौधा, थाना भोगनीपुर द्वारा अपने भाई कलीम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त समर समीम उर्फ चाँदबाबू पुत्र समीम कुरैशी (उम्र 23 वर्ष) निवासी आजाद नगर अमरौधा, थाना भोगनीपुर को थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया, जबकि 01 अभियुक्ता (मृतक की पत्नी) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त/अभियुक्ता ने बताया कि मृतक कलीम से अभियुक्ता का निकाह लगभग 13 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके तीन बच्चे हुए थे, जिनकी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके चलते मृतक मानसिक तनाव में रहता था और शराब के नशे में अभियुक्ता के साथ मारपीट करता था। इलाज के दौरान मृतक ने अपने भतीजे अभियुक्त चाँदबाबू से पैसे लिए थे, जिन्हें वह वापस नहीं कर पाया। इसी दौरान अभियुक्ता और अभियुक्त चाँदबाबू के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे।
मृतक को इस संबंध में संदेह हो गया था, जिसके चलते दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दिनांक 27.12.2025 को शादी समारोह से लौटने के बाद जब मृतक ने शराब पीकर विवाद किया, तब अभियुक्ता ने मृतक के मोबाइल से अभियुक्त चाँदबाबू को बुलाया, जिसने चाकू से गला रेतकर कलीम की हत्या कर दी। बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण
-
समर समीम उर्फ चाँदबाबू पुत्र समीम कुरैशी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद नगर अमरौधा, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात
-
01 नफर अभियुक्ता (मृतक की पत्नी)
बरामदगी
-
घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
-
थाना भोगनीपुर पुलिस