पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

संवाददाता | कानपुर देहात

दिनांक 07 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया

पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिस-जनसंपर्क और विश्वास को और मजबूत किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *