संवाददाता – कानपुर देहात
जनपद में वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं 16 मार्च 2026 से आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने दी।
उन्होंने बताया कि जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित की जा रही इन प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा, जिसमें जनपद के बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
-
16 मार्च 2026 – बैडमिंटन प्रतियोगिता (बालक/बालिका), स्थान: स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात
-
16 मार्च 2026 – जूडो प्रतियोगिता (बालक/बालिका), स्थान: सुपर मार्शल आर्ट क्लब, एकेडमी बाढापुर रोड
-
17 मार्च 2026 – लंबी कूद एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता (बालक/बालिका)
-
18 मार्च 2026 – बॉक्सिंग एवं हॉकी प्रतियोगिता (बालक/बालिका)
-
19 मार्च 2026 – एथलेटिक्स प्रतियोगिता (बालक/बालिका), स्थान: स्पोर्ट्स स्टेडियम माती, कानपुर देहात
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने जनपद के खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील भी की।