पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में आमजन की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 11 मार्च 2026 को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके प्रकरणों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे नजदीकी थाना या पुलिस कार्यालय में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *