संवाददाता — उरई/जालौन
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैलिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त कुलदीप पुत्र मनोज, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम कूड़ा, थाना कैलिया, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।