थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 27 मार्च 2025 को थाना भोगनीपुर पर वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष) को अभियुक्त धीरू एवं उसके साथी जीतू द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। इस संबंध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 105/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमे में पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान दर्ज किए गए। प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं ¾ पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त हीरू पुत्र इन्द्रपाल का नाम प्रकाश में आया।

थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त हीरू पुत्र इन्द्रपाल, निवासी ग्राम अकबरपुर झवैया, थाना रेउना, जनपद कानपुर नगर (उम्र लगभग 24 वर्ष) को पिपरी मोड़, थाना क्षेत्र भोगनीपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
हीरू पुत्र इन्द्रपाल, उम्र लगभग 24 वर्ष
निवासी – ग्राम अकबरपुर झवैया, थाना रेउना, जनपद कानपुर नगर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 454/2022, धारा 41/411/413/414/420/467/468/471 भा.द.वि., थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात

  2. मु0अ0सं0 105/2025, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक – श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह

  2. चौकी प्रभारी अमरौधा/उ0नि0 – श्री अमित पोरवाल

  3. कां0 470 – भीमसेन

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *