संवाददाता
उरई/जालौन
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस प्रथम एवं द्वितीय का प्रस्तावित मासिक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन कर आवश्यक टिप्पणी अंकित की।
निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनीटर सिस्टम का निरीक्षण किया तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर कक्ष तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) हेतु स्थापित हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कॉन्टेक्ट सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, प्रधान सहायक प्रवीन पाण्डेय, ईवीएम सहायक तलहा मजहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।