संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को विश्वास हो कि उनके मामलों का निष्पक्ष समाधान किया जा रहा है।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।