संवाददाता — कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, थाना सट्टी पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने पास रखने और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
-
दिनांक 13 जनवरी 2026 को वादी ने थाना सट्टी में तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र 15 वर्ष) के साथ सत्यम पुत्र रमेश, निवासी ग्राम ट्योंगा ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बालिका का शोषण किया।
-
आरोपी ने दिनांक 08 जनवरी 2026 को बालिका को अपने घर ले जाकर 04 दिन तक बंद रखा।
पंजीकृत मामला:
-
मु.अ.सं. 03/2026, धारा 64(2)m/137(2)/127(3)/115(2)/352 बीएनएस एवं 5(L)/6 POCSO एक्ट
-
अभियुक्त:
-
सत्यम पुत्र रमेश, उम्र 19 वर्ष, ग्राम ट्योंगा, थाना सट्टी, कानपुर देहात
-
जियालाल पुत्र अज्ञात
-
रामढ़केली पत्नी रमेश
-
शंकर पुत्र रमेश
-
गिरफ्तारी विवरण:
-
थाना सट्टी पुलिस ने 16 जनवरी 2026 को ग्राम ट्योंगा-रमपुरा मार्ग पर बारेलाल के खेत में बनी झोपड़ी के पास से सत्यम पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया।
-
शेष अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
-
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम:
-
थानाध्यक्ष: श्री कालीचरण
-
हेड कांस्टेबल: 584 राजू त्यागी
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की महिला या नाबालिग संबंधी अपराध की स्थिति में तुरंत थाना/महिला हेल्पलाइन 181 या 112 पर सूचना दें।