थाना शिवली पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता — कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, घटनाओं की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

थाना रसूलाबाद पर पंजीकृत मु.अ.सं. 368/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक शिवली द्वारा की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने दिनांक 16 जनवरी 2026 को इरफान पुत्र अली मोहम्मद, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चाट निवादा, थाना रसूलाबाद को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 0367/2023 धारा 380/411, थाना रसूलाबाद

  2. मु.अ.सं. 447/2023 धारा 380/411, थाना रसूलाबाद

  3. मु.अ.सं. 524/2023 धारा 379/411, थाना रसूलाबाद

  4. मु.अ.सं. 368/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना रसूलाबाद

गिरफ्तारी टीम:

  • प्र0नि0: श्री प्रवीण कुमार यादव

  • उ0नि0: श्री विष्णू सिंह

  • का0: प्रमेन्द्र सिंह

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने कहा कि अपराध नियंत्रण अभियान के तहत ऐसे अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *