मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों हेतु जागरूकता अभियान

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 14 जनवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में थाना पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सुरक्षा योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के दौरान प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर प्रदान किए गए:

  • 181 – महिला हेल्पलाइन

  • 1090 – महिला शक्ति लाइन

  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

  • 112 – इमरजेंसी हेल्पलाइन

  • 1076 – पुलिस कंट्रोल रूम

साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ लेने, सोशल मीडिया पर साइबर अपराधों (फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल/खातों से धोखाधड़ी) से बचाव के व्यावहारिक टिप्स और सावधानियों की जानकारी भी साझा की गई।

महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के अंतर्गत POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई।

कानपुर देहात पुलिस “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के दृष्टिकोण के अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में निकटतम पुलिस थाना, उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर या 112 पर तत्काल संपर्क करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *