संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 12.01.2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की निस्तारण प्रक्रिया एवं प्रगति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई के दौरान एक शिकायतकर्ता द्वारा जाति प्रमाण पत्र न बनने की समस्या प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार अकबरपुर से जूम माध्यम से वार्ता कर संबंधित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर प्रशासन के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना रहा।