संवाददाता
रामाबाईनगर बाराबंकी। सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस इस बार आम फरियादियों के लिए खास रहा। जिलाधिकारी के आदेश पर होने के कारण कार्यक्रम को कम समय और जिलाधिकारी ने समस्त लेकिन कार्यवाही बिल्कुल नदारद नजर आई। जैसे-जैसे फरियादी अपनी समस्याएं रखते गए, वैसे-वैसे मौके पर ही टीम बनती गई और अधिकारियों को सीधे फील्ड में भेजा जाता रहा।
सुबह से ही फरियादियों की भीड़ तहसील परिसर में जुटी शुरू हो गई थी। और जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी अवधेश सिंह ने एक-एक
शिकायत को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस के दौरान एक दर्जन से अधिक मामलों में तत्काल टीम गठित कर मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिससे फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिलने की उम्मीद दिखी।
तहसील कार्यवाही के दौरान नए एसडीएम के समक्ष शिकायतों में 3 हजार वार्ड में निर्माणाधीन जल निगम के टैंकर द्वारा नालों के
के विपरीत सामग्री प्रयोग करने की शिकायत उठाई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तत्काल निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी को तुरंत मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में कुड़ेश नारायणपुर निवासी महिला ने जल जीवन मिशन के तहत
पाइपलाइन बिछने के बावजूद कनेक्शन न मिलने की शिकायत की। एसडीएम अवधेश सिंह ने टीम बनाकर मौके पर भेजा। जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता और लेखपाल को मौके पर भेजकर तत्काल कनेक्शन दिलाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल टीम की टीम को तुरंत खाना किया गया। टीम के तत्काल खाना होने से जहां अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय नजर आए, वहीं फरियादियों के चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था। समाधान दिवस में पुलिस उपाधीक्षक जयशंकर सिंह, तहसीलदार एसएस उपाध्याय सहित सभी जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।