पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता | उरई/जालौन

उरई।
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्यवाही की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *