मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान

संवाददाता | कानपुर देहात

दिनांक 27.12.2025 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में बताया गया।

जागरूकता अभियान में सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव के उपाय भी साझा किए गए। इसके अतिरिक्त महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मनिर्भर बनाना तथा अपराधों से बचाव हेतु सजग करना है। कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *