थाना कदौरा साइबर टीम की तत्परता से आवेदिका को मिले पूरे 20 हजार रुपये वापस

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में हुई गलती सुधारकर लौटाई गई पीड़िता के चेहरे की मुस्कान

संवाददाता — कानपुर देहात

थाना कदौरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन लेन-देन में हुई त्रुटि से संबंधित एक मामले का सफल निस्तारण किया गया। आवेदिका के पति द्वारा फोन पे (PhonePe) के माध्यम से ऑनलाइन भेजी गई ₹20,000 की धनराशि गलती से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई थी।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना कदौरा साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले की तकनीकी जांच की तथा संबंधित खाते से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की। साइबर टीम के प्रयासों से गलती से भेजी गई पूरी 20,000 रुपये की धनराशि सुरक्षित रूप से आवेदिका को वापस कराई गई

अपनी खोई हुई धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्यवाही से एक बार फिर साइबर टीम की दक्षता, संवेदनशीलता एवं आमजन के प्रति उनकी सेवा भावना का परिचय मिला है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या तकनीकी त्रुटि की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *