संवाददाता — उरई/जालौन
पुलिस लाइन उरई में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की मासिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में बड़ी संख्या में रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने चयनित रिक्रूट आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही एक सफल पुलिसकर्मी की पहचान होती है।
उन्होंने प्रशिक्षणाधीन सभी रिक्रूट आरक्षियों को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूर्ण कर जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। परीक्षा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।