ईको पार्क माती में किसान सम्मान समारोह एवं जैविक मेले का आयोजन

संवाददाता | कानपुर देहात
दिनांक: 23 दिसम्बर 2025

स्व० चौधरी चरण सिंह जी (मा० पूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार) के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को ईको पार्क, माती में एक गरिमामय किसान सम्मान समारोह एवं जैविक मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री देवेन्द्र सिंह ‘भोले’ रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदया लक्ष्मी एन. उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र सिंह ‘भोले’ ने अपने संबोधन में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के किसान-हितैषी विचारों एवं कृषि क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं तथा जैविक खेती को बढ़ावा देकर न केवल पर्यावरण संरक्षण संभव है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है।

जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने जनपद में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों तथा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और किसानों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने किसानों की सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण हेतु पुलिस विभाग द्वारा की जा रही पहलों पर प्रकाश डाला। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन. ने ग्रामीण विकास एवं कृषि से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही, आयोजित जैविक मेले में किसानों द्वारा अपने जैविक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया एवं किसानों से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर जनपद के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में किसान तथा आमजन उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *