स्व० चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर 23 दिसम्बर को “किसान सम्मान दिवस–2025” समारोह, जैविक मेला एवं फल-शाक-भाजी शो का आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

उप कृषि निदेशक हरी शंकर भार्गव ने बताया कि स्व० चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी की जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को “किसान सम्मान दिवस–2025” समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम जनपद मुख्यालय, विकास खण्ड स्तर एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, मत्स्य पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वाधिक उत्पादन करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान स्वरूप चयनित कृषकों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही जनपद स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹7000, द्वितीय पुरस्कार ₹5000 तथा विकास खण्ड स्तर पर ₹2000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषकों के बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।

किसान सम्मान दिवस के शुभ अवसर पर परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक किसान मेला, फल एवं शाक-भाजी शो/प्रदर्शनी का आयोजन भी दिनांक 23.12.2025 को प्रातः 11:00 बजे से जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन, ईको पार्क माती में किया जाएगा।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी/स्टॉल लगाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करें तथा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *