पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई — फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद कानपुर देहात — दिनांक 14 अक्टूबर 2025

आज दिनांक 14.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आये फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी गई। पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई, जिसमें उपस्थित फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं उन्हें न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस पहल से पुलिस विभाग की संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जनता के प्रति जवाबदेही का सशक्त संदेश जनसामान्य तक पहुंचा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *