राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत जनपद में लगे स्वास्थ्य शिविर

43335 लाभार्थियों ने उठाया लाभ, 18804 जांचें संपन्न

कानपुर देहात, 20 सितम्बर 2025।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित किए जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” के क्रम में आज जनपद के मेडिकल कॉलेज / जिला चिकित्सालय अकबरपुर, समस्त सामुदायिक / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवीपुर (मलासा) में मा० अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, कानपुर देहात श्रीमती रेणुका सचान जी द्वारा किया गया।

जनपद में आयोजित सभी शिविरों में आए कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 43,335 रही, वहीं कुल 18,804 जांचें संपन्न हुईं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *