नवंबर में पेंशनर्स जल्द जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

कोषागार उरई में स्वयं उपस्थित होकर या ऑनलाइन जमा कर सकेंगे प्रमाण पत्र

संवाददाता
उरई/जालौन।

कोषागार जालौन से पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने आवश्यक सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनर्स ने अभी तक अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है, वे तत्काल कोषागार उरई में स्वयं उपस्थित होकर अथवा jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा कराएं।

प्रमाण पत्र जमा करते समय साथ लाएं जरूरी दस्तावेज

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि कोषागार में प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आने वाले पेंशनर्स अपने साथ बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड (मूल प्रति) तथा नवीनतम एकल पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पेंशनर्स पूर्व माह में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर चुके हैं, उन्हें नवंबर माह में दोबारा प्रमाण पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *