जालौन पुलिस का नया नवाचार: अब हर शिकायत पर मिलेगी ‘भरोसा पर्ची’

10 अंकों के शिकायत नंबर से मिलेगी आवेदन की जानकारी, एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने लॉन्च किया ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर

संवाददाता
उरई/जालौन।

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और जनसुनवाई में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से जालौन पुलिस ने ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय परिसर में फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।

नई व्यवस्था के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, संबंधित कार्यालयों और जनपद के सभी थानों में जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक आवेदक को ‘भरोसा पर्ची’ दी जा रही है। इस पर्ची पर आवेदक का नाम, पता, फोटो और समस्या का विवरण दर्ज होगा। साथ ही, शिकायत की पहचान के लिए 10 अंकों का एक विशिष्ट नंबर भी अंकित रहेगा।

शिकायत की जानकारी पाना होगा आसान

आवेदक अपने शिकायत नंबर, नाम अथवा मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर और आपस में जुड़े पोर्टल के जरिए जनसुनवाई की प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना तथा आवेदकों को उनकी शिकायत से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से जालौन पुलिस जनसुनवाई व्यवस्था को डिजिटल स्वरूप देकर शिकायतों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *